श्री श्याम आशीर्वाद परिवार आपका हार्दिक स्वागत करता है।
Shri Shyam Ashirwad Family Warmly Welcomes You.
श्री श्याम आशीर्वाद – परम पिता परमेश्वर बाबा श्याम के चरणों में उन्ही के प्यारे प्रेमियों द्वारा अर्पित पुष्प रूपी भजनो एवं अन्य धार्मिक व् आध्यात्मिक लेखन को माला रूप प्रदान करने का एक छोटा सा प्रयास है।
भारत में व् मुख्यतया राजस्थान में काव्य संगीत की एक अक्षुण्ण अनन्त मदांकिनी निरन्तर प्रवाहित होती रही है। इसी पावन धरा पर भक्ति मार्ग की मीरा बाई ने पद गागाकर परमेश्वर को, गिरधर को अपना पति बना लिया तो यहीं श्री दादू जी जैसे भक्तों ने अपने दोहों से जनमानस को सत्य के मार्ग पर बढ़ने हेतु प्रेरित किया। यहाँ रूखी सुखी बजंर भूमि से निराश प्रियतम के परदेश जाने पर विरह व्यथित मरवण ने मांड जैसी राग की रचना कर डाली।
इसी तरह अब भी भक्त अपने भाव से भजन लिखते है और गाते है। श्याम आशीर्वाद सभी प्रभु भक्तो के लिए वो प्लेटफॉर्म है जहा पर वे अपने भजन और धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन को अन्य भक्तो के साथ साझा कर सकते है। श्याम आशीर्वाद एक परिवार की तरह है। जिसमे हर प्रभु भक्त जुड़ता है और प्रभु भक्ति की प्रासंगिक अवयवों को एक दूसरे के साथ साझा करते है।
श्याम आशीर्वाद एक मासिक पत्रिका भी है और एक वेब पोर्टल भी है। और दोनों ही प्रसंस्करणो में सामान रूप से प्रभु गुणगान एवं प्रभु प्रेमियों से जुड़ने हेतु कार्यरत है।
Shree Shyam Ashirwad – There is a small effort to garland the floral hymns and other religious and spiritual writings offered by his beloved lovers at the feet of the Supreme Father, Parmeshwar Baba Shyam.
In India and mainly in Rajasthan, an unbroken infinite Madankini of poetic music has been flowing continuously. On this holy land, Meera Bai of Bhakti Marg sang a verse to God and made Girdhar her husband, so here devotees like Shri Dadu Ji inspired people to move on the path of truth with their couplets. Here, after the departure of the beloved beloved from the dry, dry barren land, the distraught Maravan composed a raga like Mand. Similarly, even now the devotees write and sing hymns in their own way. Shyam Ashirwad is the platform for all Prabhu devotees to share their Bhajans and religious and spiritual thoughts with other devotees. Shyam Ashirwad is like a family. In which every Lord devotee joins and shares the relevant ingredients of Lord Bhakti with each other. Shyam Ashirwad is also a monthly magazine and also a web portal. And in both the processes equally working for praise Baba Shyam and connecting with Shyam lovers.
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम यही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।
