Aagya Nhi Hai Ram Ki Varna Chur Gurur Karu Ravan Teri Lanka Ko Pal Me Chakna Chur Karu
आज्ञा नहीं है राम की वरना चूर गुरुर करू रावण तेरी लंका को पल में चकना चूर करू
तर्ज – कहा तेरा इंसाफ है कहा तेरा दस्तूर
।। क्यू रावण , चुप , बैठा … किस , बल पर , तू ऐंठा
ये कहता , राम , का सेवक … तू सुनले , क्या , कह रहा हु।।
आज्ञा , नहीं है , राम की … वरना , चूर , गुरुर करू …2
ऐ रावण , तेरी , लंका को -2 … पल में , चकना चूर , करू
तू छल , कर के , राम प्रभु की … सीता , को , हर लाया
उस , अबला पर , तूने रावण … कैसा , बल दिखलाया
अपने , अत्या , चार पे रावण … तू , क्यों , है भरमाया -2
मैं , चाहूं तो , सिया , चरण में -2 … झुकने को , मजबूर करू
आज्ञा , नहीं है , राम की …..
ऐ रावण , तेरी , हस्ती को … में भी , मिटा , सकता हूँ
राम दूत में , शक्ति है कितनी … सबको , बता , सकता हूँ
तुझको , तेरी , सेना के संग … बन्दी , बना , सकता हूँ -2
रावण भी , बल हीन , हुआ है -2….जग , में ये , मशहूर करू
आज्ञा , नही है , राम की …..
हे रावण , सुन , अब भी , समय है … राम , शरण में , आजा
क्षमा , दान , मिल जायेगा … तू , राम , चरण में , झुक जा
कहता निर्मल , हनुमत बोले … बैठा , रह मत , उठजा-2
अर्जी , राम की , और से , तेरी -2… बोलो तो , मंजूर करू
आज्ञा , नही है , राम की…..
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।