आना पवन कुमार हमारे कीर्तन में (Aana Pawan Kumar Hamare Kirtan Me)

Aana Pawan Kumar Hamare Kirtan Me
आना पवन कुमार हमारे कीर्तन में

 

आना पवन कुमार हमारे कीर्तन में-2

 

आप भी आना, राम जी को लाना।
लाना जनक दुलार, हमारे हर कीर्तन में।।

 

भरत जी को लाना, लक्ष्मण जी को लाना।
लाना सब परिवार, हमारे हर कीर्तन में।।

 

कृष्ण जी को लाना, राम जी को लाना।
लाना शिव परिवार, हमारे हर कीर्तन में।।

 

भैरों जी को लाना, विष्णु जी को लाना।
बाजे वीणा के तार, हमारे हर कीर्तन में।।

 

सुमति को लाना, कुमति को हटाना।
कर दो बेड़ा पार, हमारे हर कीर्तन में।।

 

‘बजरंग मंडल’ पर कृपा करके।
सुन लो नाथ पुकार, हमारे हर कीर्तन में।।

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।