अगर तूने दया का हाथ सिर पे ना धरा होता (Agar Tune Daya Ka Haath Sir Par Na Dhara Hota)

Agar Tune Daya Ka Haath Sir Par Na Dhara Hota
अगर तूने दया का हाथ सिर पे ना धरा होता

 

तर्ज – अगर दीनों का दिल टूटा

 

अगर तूने , दया का , हाथ … सिर पे , ना , धरा होता-2
तो , मिट जाती , मेरी हस्ती, … न जाने , कहाँ , पड़ा होता-2
अगर तूने , दया का , हाथ, … सिर पे , ना , धरा होता-2

 

सितमगर , बन के , दुनिया ने,… सितम , लाखों ही , ढ़ाये थे
तभी तो , हार के , बाबा-2…, तुम्हारे ,  दर पे , आये है
अगर , पग-पग पे , सुख-दुख में,… तू , संग में , ना , खड़ा होता
तो , मिट जाती , मेरी हस्ती,… न जाने , कहाँ , पड़ा होता-2
अगर तूने , दया का , हाथ,… सिर पे ,  ना , धरा होता-2

 

मुझे जब , याद आता है …वो , तूफानों , का था मंजर 
कहीं , मर जाऊँ ना , डर से-2, …बड़ा , भय था , मेरे अंदर 
मेरे खातिर , तूफानों से, … अगर तू , ना , लड़ा होता। 
तो , मिट जाती , मेरी हस्ती…, न जाने , कहाँ , पड़ा होता-2
अगर तूने , दया , का हाथ…, सिर पर , ना , धरा होता-2

 

बड़ा , परेशान, रहता था…, मैं क्या-क्या , अपनी , बतलाऊँ
कलेजा , चीर के , अपने-2, … मैं कैसे , दुखड़े , दिखलाऊँ
अगर , इस श्याम का , दामन,… खुशी से , ना  , भरा होता 
तो , मिट जाती , मेरी हस्ती,… न जाने , कहाँ , पड़ा होता-2
अगर तूने , दया  , का हाथ,…सिर पर , ना , धरा होता-2
अगर तूने दया का हाथ…..

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।