ऐसा , प्यार , बहा दे , मैया…चरणों से , लग , जाऊं मैं।
सब अंधकार , मिटा दे , मैया…दरस तेरा , कर , पाऊं मैं॥
ऐसा प्यार बहा दे मैया..
जग मैं , आकर , जग को , मैया…अब तक , ना पहचान , सका।
क्यों आया हूँ , कहाँ है जाना…यह भी ना , मै जान सका।
तू है , अगम , अगोचर मैया…कहो कैसे , लिख , पाऊं मैं॥
ऐसा प्यार , बहा दे मैया….चरणों से , लग जाऊँ मैं
ऐसा प्यार , बहा दे मैया
कर कृपा , जगदम्बा भवानी…मैं बालक , नादान हूँ।
नहीं आराधन, जप तप जानूं…मैं अवगुण , की खान हूँ।
दे ऐसा , वरदान , हे मैया…सुमिरन , तेरा , ग़ाऊँ मैं॥
ऐसा प्यार , बहा दे मैया…चरणों से , लग जाऊँ मैं
ऐसा प्यार , बहा दे मैया
मै बालक , तू , मैया मेरी…निश दिन , तेरी , ओट है।
तेरी कृपा , से ही , मिटेगी…भीतर , जो भी , खोट है।
शरण , लगा लो , मुझ को मैया…तुझ पर , बलि बलि , जाऊं मैं॥
ऐसा प्यार , बहा दे मैया….चरणों से , लग जाऊं मैं
ऐसा प्यार , बहा दे मैया…ऐसा प्यार , बहा दे मैया,
चरणों से , लग जाऊं मैं।
सब अंधकार , मिटा दे मैया,…दरस तेरा , कर पाऊं मैं॥
ऐसा प्यार , बहा दे मैया
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।