Baba Tumsa Dayalu Dev Duja Nhi Hai Badal Deta Tu Kishmat Baat Jhuti Nhi Hai
बाबा तुमसा दयालु देव दूजा नहीं है बदल देता तूं किस्मत बात झूठी नहीं है
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics
तर्ज – चाँद आहें भरेगा
बाबा तुमसा दयालु, देव दूजा नहीं है,
बदल देता तूं किस्मत, बात झूठी नहीं है ।।
लोग कहते हैं बाबा, द्वार तेरा निराला,
शरण जो तेरी आया, उसे तूने सम्हाला,
देवता इस जहां में, कोई तुमसा नहीं है ।
बदल देता तूं किस्मत, बात झूठी नहीं है ।।
नाम सुनकर कर बाबा, शरण में आ पड़ा हूँ,
नहीं छोडूंगा तुझको, मैं भी जिद पे अड़ा हूँ,
क्यूँ तूं निष्ठुर बना है, बात सुनता नहीं है ।
बदल देता तूं किस्मत, बात झूठी नहीं है ।।
क्या ये दरबार तेरा, पहले जैसा नहीं है,
क्या तूं दीनों की खातिर, देव वैसा नहीं है,
टूटी उम्मीद मेरी, नाव टूटी हुई है ।
बदल देता तूं किस्मत, बात झूठी नहीं है ।।
हमारा काम होगा, तुम्हारा नाम होगा,
अगर डूबेगी नैया, नाम बदनाम होगा,
(अगर तारोगे नैया, नाम सरनाम होगा),
कहता ‘बनवारी’ जो भी, बात बिलकुल सही है ।
बदल देता तूं किस्मत, बात झूठी नहीं है ।।
श्री जयशंकर चौधरी ‘बनवारी’ द्वारा ‘चाँद आहें भरेगा, फूल दिल थाम लेंगे’ गीत की तर्ज़ पर रचित सुप्रसिद्ध भावपूर्ण रचना ।
Taraz – Chand Aahein Bharega
Baba Tumsa Dayalu, Dev Dooja Nahi Hai,
Badal Deta Tu Kismat, Baat Jhoothi Nahi Hai.
Log Kehte Hain Baba, Dwaar Tera Niraala,
Sharan Jo Teri Aaya, Use Tune Sambhaala,
Devta Is Jahaan Mein, Koi Tumsa Nahi Hai.
Badal Deta Tu Kismat, Baat Jhoothi Nahi Hai.
Naam Sun Kar Baba, Sharan Mein Aa Pada Hoon,
Nahi Chhodoonga Tujhko, Main Bhi Zid Pe Ada Hoon,
Kyun Tu Nishthur Bana Hai, Baat Sunta Nahi Hai.
Badal Deta Tu Kismat, Baat Jhoothi Nahi Hai.
Kya Ye Darbaar Tera, Pehle Jaisa Nahi Hai,
Kya Tu Deenon Ki Khaatir, Dev Waisa Nahi Hai,
Tooti Umeed Meri, Naav Tooti Hui Hai.
Badal Deta Tu Kismat, Baat Jhoothi Nahi Hai.
Hamaara Kaam Hoga, Tumhaara Naam Hoga,
Agar Doobegi Naiya, Naam Badnaam Hoga,
(Agar Taaroge Naiya, Naam Sarnam Hoga),
Kahta ‘Banwari’ Jo Bhi, Baat Bilkul Sahi Hai.
Badal Deta Tu Kismat, Baat Jhoothi Nahi Hai.
Shri Jayashankar Chaudhary ‘Banwari’ Dwara ‘Chand Aahein Bharega, Phool Dil Thaam Lenge’ Geet Ki Taraz Par Rachit Suprasiddh Bhaavpoor Rachna.
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।