हर जन्म में सांवरे का साथ चाहिए सर पे मेरे नाथ तेरा हाथ चाहिए (Har Janam Me Sanwre Ka Saath Cahiye Sar Pe Mere Naath Tera Haath Cahiye)

Har Janam Me Sanwre Ka Saath Cahiye Sar Pe Mere Naath Tera Haath Cahiye
हर जन्म में सांवरे का साथ चाहिए सर पे मेरे नाथ तेरा हाथ चाहिए

 

तर्ज – देखा एक ख्वाब तो ये

 

हर जन्म में , सांवरे का , साथ चाहिए
सर पे , मेरे नाथ , तेरा हाथ , चाहिए…-2
सिलसिला ये टूटना , नही चाहिए….
मुझको बस , इतनी सी , सौगात चाहिए
हर जन्म में , सांवरे का , साथ चाहिए….
सर पे , मेरे नाथ , तेरा हाथ , चाहिए…-2

 

मेरी आँखों के , तुम तो , तारे हो …
जान से ज्यादा , मुझे , प्यारे हो …-2
रूठे सारी दुनिया , तुम , रूठना नही …
मुझ को , तेरे , प्यार की , बरसात चाहिए
हर जन्म में , सांवरे का , साथ चाहिए….
सर पे , मेरे नाथ , तेरा हाथ , चाहिए…-2

 

मेरी दुनिया को , तुम , बसाये हो …
मेरी , सांसो में तुम , समाये हो ….-2
दिन में , साथ साथ , रहो तुम मेरे …
सपनो में , आते रहो , वो रात चाहिए
हर जन्म में , सांवरे का , साथ चाहिए….
सर पे , मेरे नाथ , तेरा हाथ , चाहिए…-2

 

मुझ पे , तेरी कृपा , यू , कम ना है ….
फिर भी , छोटी सी , इक , तम्मन्ना है …-2
मर ना , जाए श्याम , तुझे याद कर के….
जीते जी , तुझ से , एक , मुलाकात चाहिए
हर जन्म में , सांवरे का , साथ चाहिए….
सर पे , मेरे नाथ , तेरा हाथ , चाहिए…-2

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।