Hoke Hawale Shyam Rijhale Baitha Moj Udayega
होके हवाले श्याम रिझाले बैठा मौज उड़ायेगा
तर्ज – ऐसी मस्ती कहाँ मिलेगी
होके हवाले श्याम रिझाले, बैठा मौज उड़ायेगा-
बैठा मौजा उड़ायेगा… ।। टेर ।।
छोड़ दे सारे काम तुम्हारे, श्याम ध्णी की मरजी पर
लीले वाला झट घर लेगा, ध्यान तुम्हारी अरजी पर
बिना डोर के पतँग तुम्हारी, श्याम मेरा उड़ायेगा
बैठा मोज उडायेगा… ।। û ।।
किसी सेठ की करे नोकरी, तुझे तरक्की क्या देगा
करो चाकरी सेठ श्याम की, दामन तेरा भर देगा
चपरासी से पल में प्यारे, अपफसर तूँ बन जायेगा
बैठा मौज उडायेगा… ।। ü ।।
एक पते की बात बताऊँ, इसको जो कोई ध्याता है
श्याम ध्णी की किरपा से, इसका होकर रहा जाता है
जीवन भर पिफर मेरा बाबा, उसका साथ निभायेगा
बैठा मौज उडायेगा… ।। ý ।।
देख जरा तूँ करके भरोसा, हारे के रखवाले का
‘हर्ष’ सदा ही साथ निभाये, यह किस्मत के मारे का
भक्तों के विश्वास को बाबा, तोड़ कभी ना पायेगा
बैठा मौज उडायेगा… ।। þ ।।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।