होलिया म उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर मे (Holiya Me Ude Re Gulal Shyam Tere Mandir Me)

Holiya Me Ude Re Gulal Shyam Tere Mandir Me
होलिया म उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर मे

 

होलिया म उड़े रे गुलाल,श्याम तेरे मंदिर मे,
श्याम तेरे मंदिर मे, कानुडा तेरे मंदिर मे।।

 

रंग अबीर गुलाल उडाये,बाबा को सब रंग लगाये,
काले को कर दियो लाल,श्याम तेरे मंदिर मे….(१)

 

फागुण की ग्यारस का मैला,होता है ये बड़ा अलबेला,
भक्त नाचे दे दे ताल,श्याम तेरे मंदिर मे….(२)

 

ढोलक चंग मजीरा बाजे,भक्तो की टोली भी नाचे,
और गाये ये धमाल,श्याम तेरे मंदिर मे…(३)

 

बाबा की शोभा अति न्यारी,भक्त सुनावे श्याम बिहारी,
“रजनी” हो जायेंगे निहाल,श्याम तेरे मंदिर मे…(४)

 

होलिया म उड़े रे गुलाल,श्याम थारे मंदिर मे

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।