Jab Se Dekha Tumhe Jane Kya Ho Gya O Khatuwale Shyam Me Tere Ho Gya
जब से देखा तुम्हे जाने क्या हो गया ओ खाटूवाले श्याम मै तेरा हो गया
तर्ज – कितना प्यारा है तू
जब से देखा तुम्हे, जाने क्या हो गया
ओ खाटूवाले श्याम, मै तेरा हो गया।।
तू दाता है तेरा पुजारी हूँ मैं,
तेरे दर का बाबा भिखारी हूँ मैं,
तेरी चौखट पे दिल है मेरा खो गया।।(१)
जब से मुझको तेरी श्याम भक्ति मिली,
मेरे मुरझाये मन मे है कलियां खिली,
जो ना सोचा कभी था वही हो गया।।(२)
तेरे दरबार की वाह अजब शान है,
जो भी देखा वही तुझपे कुर्बान है,
तेरी भक्ति का मुझको नशा हो गया।।(३)
“शर्मा”जब तेरी झाँकी का दर्शन किया,
तेरे चरणों मै तन-मन ये अर्पण किया,
एक दफा खाटू नगरी मै जो भी गया।।(४)
ओ खाटूवाले श्याम,मै तेरा हो गया
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।