Jeet Jayenge Hum Dar Ki Kya Baat Hai Har Kadam Sanwara Jab Mere Sath Hai
जीत जाएंगे हम डर की क्या बात है हर कदम सावरा जब मेरे साथ है
तर्ज – जीत जाएंगे हम
जीत जाएंगे हम , डर की क्या , बात है -2
हर कदम , सावरा … जब मेरे , साथ है -2।।…-2
जीवन की , बाजी का … बाजीगर , मेरा सांवरा …-2
हारने देगा , ना मुझको … दिल मे ये , विश्वास भरा …-2
इनके रहते , चिंता मैं करू … मुमकिन ही नही
ये जो बोले , दिन तो दिन … ये जो बोले , रात है
हर कदम , सावरा … जब मेरे , साथ है
दिल की वसीयत , लिख दी है , मैंने , इनके नाम पर -2
एक भरोसा , मुझको है ,केवल मेरे , श्याम पर -2
इस पर कब्जा , करले साँवरे .. फरियाद मेरी
छीन ले ना कोई -2 , ऐसे हालात है
हर कदम , सावरा … जब मेरे , साथ है
सेवा दारी , करते करते , इतना भरोसा , हो ही गया -2
मैं तेरा , ओर तू मेरा , जन्मो का रिस्ता , हो ही गया -2
टूटेगा ना , बंधन प्यार का , मेरे श्याम से
धूप में , छांव में -2 , सर पे दो , हाथ है
हर कदम , सावरा … जब मेरे , साथ है
तेरे रहते , और किसीको , मैंने कभी , पुकारा नही -2
भूल से भी , भूलू तुझको , श्याम को ये , गवारा नही -2
मेरी रूह में , समाया , तू ही तू , अब मैं क्या करूँ
तू भी जानता , है ये -2, सच्चे जज्बात है
हर कदम , सावरा … जब मेरे , साथ है
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।