Jhalar Janjh Majira Baje Re Khatu Ke Mandir Me Babo Nache Re
झालर झांझ मजीरा बाजे रे खाटू के सुंदर मंदिर में बाबो नाचे रे
तर्ज – ढोला झांझ मजीरा बाजे रे
झालर झांझ मजीरा बाजे रे ,
खाटू के सुंदर मंदिर में बाबो , नाचे रे
बाबो नाचे रे , दयालु नाचे रे ,
म्हारो छैल सांवरो नाचे रे
वो रास रचाए नाचे रे ।।
झालर झांझ मजीरा…
भारत राजस्थान में जी ,
खाटू है एक गांव रे
बाबा के परगट होने से ,
यो बन गयो सुंदर धाम रे
सुंदर भवन की शोभा में
दाता दयालु थारो धाम रे
दूर-दूर से यात्री आवे ,
बालक और नर नार रे
दूर-दूर से म्हारे बाबे रे आवे जाकी
शोभा वरणी न जाय रे
बाबा थारी शोभा वरणी न जाय रे।।
झालर झांझ मजीरा…
शीश मुकुट और कानों में कुंडल ,
गले में बाबा तेरे , रत्ना रा हार रे
तेरी हो रही जय जयकार रे
गले में बाबा तेरे वैजयंती माला रे ,
कानों में प्यारा कुंडल रे
तेरी हो रही जय जय कार रे
चरणा में तेर सेवक शीश नवावे रे ।।
झालर झांझ मजीरा…
फागुन सुदी बारस ने मेलो लागे ,
मेले की अजब बहार रे
खीर चूरम का बाबा भोग लगत है
मोदक रा भंडार रे
माखन मिश्री का भोग लगत है
मेवा रा भंडार रे
माखन मिश्री का भोग लगत है
नारियलों का भंडार रे ।।
झालर झांझ मजीरा
लीले घोड़े पर श्याम सुंदर की सवारी ,
कुंड की महिमा अपार रे
जो कोई नर नारी
श्याम बाबा की आरती गावे
हो जावे भवसागर से पार रे
जो कोई नर नारी
खाटू नरेश की आरती गावे
भर जावे सुख संपत्ति का भंडार रे।।
झालर झांझ मजीरा…
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।