झूम झूम नाचे देखो भक्त हनुमाना बाजे करताल करे राम गुण गाना
झूम झूम , नाचे देखो , भक्त हनुमाना
बाजे करताल , करे राम गुण गाना।।
राम की , धुन में , मस्त मगन है,
राम से , लागी लागी , इनकी लगन है,
रामजी के लिए , हनुमान है दीवाना
झूम झुम , नाचे देखो , भक्त हनुमाना।।
जहा सत्संग गुणगान श्री राम का,
वही पर ध्यान होगा भक्त हनुमान का,
नाम हनुमान जी का भक्ति का खजाना,
झूम झुम नाचे देखो भक्त हनुमाना।।
हनुमान लगते है रामजी को प्यारे
बजरंगी लगते है रामजी को प्यारे
अंजनी के लाला सीता मैया के दुलारे
रामजी के चरनो में इनका ठिकाना
झूम झुम नाचे देखो भक्त हनुमाना।।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।