Jhula Jhule Re Bajrangi Hanuman Jhulave Mata Anjana
झूला झूले रे बजरंगी हनुमान झुलावे माता अंजना
झूला झूले रे बजरंगी हनुमान। झुलावे माता अंजना।।
चेत सुदी पूनम मंगल का जन्म वीर ने पाया,
तेज प्रताप मुख मंडल ओर नाम मारुती पाया।
माता मन हरसाये रे… देखे हनुमान,
झुलावे माता अंजना।।
झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
झुलावे माता अंजना।।
देख बलैया हनुमान का बार बार मुख चूमे,
गोद उठाये मात अंजना अंग नैया में घूमे।
खेले होठों पे…. जो मोहनी मुस्कान,
झुलावे माता अंजना।।
झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
झुलावे माता अंजना।।
पहले अनुसूया घर झूले अब मिला फिर अवसर,
आज अंजनी माँ के घर पलने में शिव शंकर।
माँ की ममता में…. बसे रे भगवान,
झुलावे माता अंजना।।
झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
झुलावे माता अंजना।।
आज अजन्मा जगत में जन्मा अजब निराली माया।
प्रातः की लाली ले के सवेरा इस धरती पर आया।
मंगलकारी रे…. बलकारी हनुमान,
झुलावे माता अंजना।।झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
झुलावे माता अंजना।।
सालासर का बजरंग बाला भक्तों का रखवाला,
भक्तों ऐसा ना देखा दूजा वीर निराला।
करूँ बालाजी का गुणगान,
झुलावे माता अंजना।।
झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
झुलावे माता अंजना।।
अंजनी माँ का लाला है ये देव बड़ा मतवाला,
सालासर में आप विराजै है भक्तों का रखवाला।
भक्त पुकारे रे…. आजा रे हनुमान,
झुलावे माता अंजना।।
झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
झुलावे माता अंजना।।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।