Kar De Mahar Itani Sada Paas Tujhe Pau Kabhi Dur Nhi Jau
करदे तू मैहर इतनी सदा पास तुझे पाऊँ कभी दूर नही जाऊ
तर्ज – अँखियों के झरोखे में
करदे तू मैहर इतनी सदा पास तुझे पाऊँ
कभी दूर नही जाऊ कभी दूर नही जाऊ
सुख की छाया जो मिले तेरा ही भजन गाऊ
मुश्किल की घड़ियों में सदा पास तुझे पाऊँ
अहसास मुझे ये हो मेरा श्याम है साथ मे
जब भी तेरे भजन सुनु तुझे पास में पाता हूं
खोकर के भजनो में तेरे तेरा हो जाता हूँ
जो भाव सजोये है रहे सदा वो साथ मे
जन्मो पे जन्म लेकर तुझको पाया मोहन
संजू रहु चरणों मे पड़ा वरदान ये दो मोहन
मुस्कान भजन ना छूटे रहे सदा ये साथ मे
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।