नजरे मिला के मुझसे ए श्याम मुस्कुरा दो गलती अगर हुई तो दिल से उसे भुला दो (Najre Mila Ke Mujhse E Shyam Muskura Do Galti Agar Hui To Dil Se Bhulado)

Najre Mila Ke Mujhse E Shyam Muskura Do Galti Agar Hui To Dil Se Bhulado
नजरे मिला के मुझसे ए श्याम मुस्कुरा दो गलती अगर हुई तो दिल से उसे भुला दो

 

तर्ज – मैं कहीं कवि ना बन जाऊँ

 

नजरे , मिला के , मुझसे… ए श्याम , मुस्कुरा दो,
गलती , अगर , हुई तो,…दिल से , उसे भुला दो।।

 

किस बात पे , खफा हो,… नाराज , लग रहे हो
लगते हो , जैसे  हरदम,… ना , आज , लग रहे हो
खोये खोये , से मेरे-2…,सरताज , लग रहे हो,
तुझको , रिझाऊँ कैसे,…इतना , मुझे बता दो।।(१)

 

पुतला हूँ , गलतियों का… ,इन्सान हूँ , कन्हैया,
तुझसे छुपा , नहीं है… ,परेशान , हूँ कन्हैया,
कर दो , क्षमा दयालु.-2..,नादान , हूँ कन्हैया,
दीनो के , नाथ , मेरी…,परेशानियाँ , मिटा दो।।(२)

 

बालक मै , तुम , पिता हो,…रिश्ता ना , छूट सकता,
बातों मै , यूँ ही , दिल का…,बन्धन , ना टूट , सकता,
“बिन्नू” , कहे कन्हैया-2…,मुझसे , ना , रूठ सकता,
गालों पे , प्यार , से दो ..,थपकी , मेरे लगा दो।।(३)
गलती अगर हुई तो,दिल से उसे भुला दो

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम यही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।