O Sanwre Taregi Naiya Bin Manjhi Ke Jo Tu Saath Hai Mere
ओ सांवरे तरेगी नैया बिना माझी के जो तू साथ है मेरे
तर्ज – ओ साहिबा ओ साहिबा
ओ सांवरे-ओ सांवरे, ओ सांवरे-ओ सांवरे
तरेगी नैया , बिना , माझी के,… जो तू , साथ है, मेरे-2
डुबेगी , नैया भी , किनारे पे, … जो तू , साथ ना , मेरे-2।
ओ सांवरे-ओ सांवरे, ओ सांवरे-ओ सांवरे
जब तुझसा , हो माझी…, काहे को , फिकर , मैं करूँ
तेरे रहते , बाबा…, क्यों , तूफानों से , डरूँ-2
ओ सांवरे-ओ सांवरे, ओ सांवरे-ओ सांवरे
मिलेगी मंजिल , मेरी नैया को, …जो तू , साथ है , मेरे-2
ओ सांवरे-ओ सांवरे, ओ सांवरे-ओ सांवरे
मैं नाम तेरा लेकर, मंजिल को हूँ बढ़ता
चाहे घोर अंधेरा हो, बाबा मैं नहीं डरता-2
ओ सांवरे-ओ सांवरे, ओ सांवरे-ओ सांवरे
मिलेगी ज्योती भी अंधेरों में, जो तू साथ है मेरे-2
ओ सांवरे-ओ सांवरे, ओ सांवरे-ओ सांवरे
मुझे सारी खुशिया तो, तेरे दर से मिलती है
हर गलती की माफी, मुझे तुझसे मिलती है-2
ओ सांवरे-ओ सांवरे, ओ सांवरे-ओ सांवरे
कमल सताये दुख ना जीवन में, जो तू साथ है मेरे
ओ सांवरे-ओ सांवरे, ओ सांवरे-ओ सांवरे
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।