ॐ श्री श्याम देवाय नमः महामंत्र का जाप करो अपने मन को साफ़ करो Om Shree Shyam Devay Namah Maha Mantra Ka Jaap Karo Apne Man Ko Saaf Karo

Om Shree Shyam Devay Namah Maha Mantra Ka Jaap Karo Apne Man Ko Saaf Karo
ॐ श्री श्याम देवाय नमः महामंत्र का जाप करो अपने मन को साफ़ करो

भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics

 

तर्ज – स्वरचित

 

ॐ श्री श्याम देवाय नमः, 
ॐ श्री श्याम देवाय नमः,
महामंत्र का जाप करो, 
अपने मन को साफ़ करो ।।

 

महामंत्र की कर भक्ति, तुझको मिल जाये भक्ति,
आत्मबल बढ़ जायेगा, इससे सरल नहीं युक्ति,
सबको बताओ आप करो, 
महामंत्र का जाप करो ।। 

 

जो आत्मबल बढ़ जाये, सुख-दुःख की चिंता छूटे,
मोह माया सब मिट जाये, सच्चा सुख फिर तूं लुटे,
प्रभु से तभी मिलाप करो, 
महामंत्र का जाप करो ।।

 

जीवन नैया गर भटके, काम यदि तेरा अटके,
इसी मंत्र की कर रटना, मिट जायें सारे खटके,
प्रभु सबके संताप हरो, 
महामंत्र का जाप करो ।।

 

ऋषि-मुनि भी गाते हैं, इससे सबकुछ पाते हैं,
जो गायेगा सो पायेगा, अनबोले रह जाते हैं,
मौका है जी धाप करो, 
महामंत्र का जाप करो ।।

 

महामंत्र कल्याणी है, वर देता वरदानी है,
सर्वशक्ति का पुंज है ये, सबने बात ये मानी है,
स्वर में यही अलाप करो, 
‘श्यामसुन्दर’ संग जाप करो ।।

 

स्व. श्यामसुन्दर जी शर्मा (पालम वालों) द्वारा रचित सुप्रसिद्ध भजन । तर्ज़ – स्वरचित ।

 


Tarz – Swarachit

 

Om Shri Shyam Devaya Namah,
Om Shri Shyam Devaya Namah,
Mahamantra Ka Jaap Karo,
Apne Man Ko Saaf Karo.
Mahamantra Ki Kar Bhakti, Tujhko Mil Jaaye Bhakti,
Aatmbal Badh Jaayega, Isse Saral Nahin Yukti,
Sabko Batao Aap Karo,
Mahamantra Ka Jaap Karo.
Jo Aatmbal Badh Jaaye, Sukha-Dukh Ki Chinta Chhoote,
Moh Maya Sab Mit Jaaye, Sachcha Sukh Phir Tu Lute,
Prabhu Se Tabhi Milaap Karo,
Mahamantra Ka Jaap Karo.
Jeevan Naiya Gar Bhatke, Kaam Yadi Tera Atke,
Isi Mantra Ki Kar Ratna, Mit Jaaye Saare Khate,
Prabhu Sabke Santap Haro,
Mahamantra Ka Jaap Karo.
Rishi-Muni Bhi Gaate Hai, Isse Sab Kuch Paatte Hai,
Jo Gaayega So Paaega, Anbole Rah Jaate Hai,
Mauka Hai Ji Dhaap Karo,
Mahamantra Ka Jaap Karo.
Mahamantra Kalyani Hai, Var Deta Vardani Hai,
Sarvashakti Ka Pujh Hai Ye, Sabne Baat Ye Maani Hai,
Svar Mein Yahi Alap Karo,
‘Shyamsundar’ Sang Jaap Karo.
Sw. Shyamsundar Ji Sharma (Palam Walo) Dwara Rachit Suprasiddh Bhajan. Tarz – Swarachit.

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।