Paar Hoga Vahi Jise Pakdenge Ram Jisko Chodenge Pal Bhar Me Dub Jayega
पार होगा वही जिसे पकड़ेंगे राम जिसको छोड़ेंगे पल भर में डूब जाएगा
पार होगा वही जिसे पकड़ेंगे राम
जिसको छोड़ेंगे पल भर में डूब जाएगा
पार होगा वही…..
तिरना क्या जाने पत्थर बेचारे
तिरने लगे तेरे नाम के सहारे
नाम लिखते ही आ गए तो जो पत्थर में प्राण
जिसको छोड़ोगे पल भर में डूब जाएगा
पार होगा वही…..
लंका जलाई लांघा समुन्दर
राक्षस को मार आया छोटा सा बंदर
बस जपता रहा दिन रात तेरा नाम
जिसको छोड़ोगे पल भर में डूब जाएगा
पार होगा वही…..
सुनकर के बातें मुस्काए राम जी
मारे खुशी के नाचे हनुमान जी
भक्त ना देखा बनवारी तेरे समान
जिसको छोड़ोगे पल भर में डूब जाएगा।
पार होगा वही…..
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।