पहनाया बागा बाबा तुझको बडे ही जोर का (Pehnaya Baga Baba Tujhko Bade Jorka)

Pehnaya Baga Baba Tujhko Bade Jorka
पहनाया बागा बाबा तुझको बडे ही जोर का

 

तर्ज – धमाल

 

पहनाया बागा-2 बाबा तुझको बडे ही जोर का,
पहनाया बागा पहनाया बागा बाबा तुझको बडे ही जोर का,
तू तो लगे है चांद चकोर सा ।।
पहनाया बागा..

 

सोने की तार से,बढिया सोनार से बागा बनवाया,
बागा जो पहने फिर तेरे क्या कहने चंदा शरमाया,
ओ हीरे मोती से-2 उसमे बूटा बना है मोर का,
तू तो लगे है चांद चकोर सा ।।
पहनाया बागा….

 

बागा के संग में, गहना है पहने सोने पे सुहागा,
चम -2 चमके है, रूप दमके है दिल मेरा है लागा,
आ श्याम तो बेजोड-2 कोई ऐसा नहीं जोड का,
तू तो लगे है चांद चकोर सा ।।
पहनाया बागा…

 

नैन कजरारी, बाल घुंघरारी चाल है मतवारी,
होठों पे सजती मुरली बजती, लगती है प्यारी,
ओ ‘श्याम प्रेमी’ है वारे-2 तुझपे नूनराई जोर का
तू तो लगे है चांद चकोर सा ।।
पहनाया बागा …

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।