Ram Nam Ke Hire Moti Bikhrau Gali Gali Lelo Re Koi Ram Ka Pyala
राम नाम के हीरे मोती मै बिखराऊ गली गली लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
राम नाम के हीरे मोती मै बिखराऊ गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
बोलो राम बोलो राम बोलो राम बोलो राम
माया के दीवानों सुनलो एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना यही पड़ा रह जायेगा
सुन्दर काया मिट्टी होगी चर्चा होगी गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
क्यों करता तू मेरा तेरा यह तो तेरा मकान नही
झूठे जग में जो फसा हुआ है ओ सच्चा इन्सान नही
जग का मेला दो दिन का है अंत में होगी चला चली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
जिस जिस ने यह मोती लुटे वह तो मालामाल हुए
धन दौलत के जो बने पुजारी आखिर वह कंगाल हुए
सोने चांदी वालो सुनलो बात सुनाऊ खरी खरी
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
इस दुनिया कब तक पगले तू अपना कहलायेगा
राम नाम को भूल गया तू अंत समय पछतायेगा
दो दिन का ये चमन खिला है फिर मुरझाये गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।