श्री राम नाम मतवाला है लाल लंगोटे वाला बजरंगी जगत ने पहचान रघुवर का है दीवाना
तर्ज – कण कण में वास है जिसका
श्री राम नाम मतवाला , है लाल लंगोटे वाला
सिंदूरी शोभा प्यारी , शिव शंकर के अवतारी
बजरंगी जगत ने पहचान , रघुवर का है दीवाना।।
हरि कथा हरि चर्चा , जहाँ जहाँ पर होती
हनुमत की किरपा , वहाँ वहाँ पर होती
कीर्तन में रंग बरसाते , खुद नाचे सबको नचाते।।
भाव भक्ति का दीपक , बजरंगी से है रोशन
इनकी दया से महके , प्रभु भक्तों का जीवन
भक्तों के है रखवारे , बजरंगी वीर हमारे।।
कलि में नाम सहारा , जे सुमिरहिं भव पारा
कलि को दवाने वारा , एक पवन सुत प्यारा
नंदू शरणागत हो ले , अंतर पट हनुमत खोले।।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।