श्याम का सच्चा है दरबार तुरता फुरती काम पटाता रखता नही उधार Shyam Ka Saccha Hai Darbar Turta Furti Kam Patata Rakhe Nhi Udhar

Shyam Ka Saccha Hai Darbar Turta Furti Kam Patata Rakhe Nhi Udhar
श्याम का सच्चा है दरबार तुरता फुरती काम पटाता रखता नही उधार

भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics

 

तर्ज – भगत के वश में है भगवान

 

श्याम का सच्चा है दरबार,
तुरता-फुरती काम पटाता,रखता नही उधार।।

 

जो कोई दर पे आता,श्याम से अरज लगाता,
सुनाई होती उसकी,खाली ना वापस जाता,
इसीलिए तो ये जहाँ सारा कहता लखदातार।।(१)

 

झोलियां भरता है ये,कष्ट को हरता है ये,
दीन दुखियों की खातिर,करिश्में करता है ये,
देव निराला खाटूवाला,कलियुग का अवतार।।(२)

 

इसे जो मन से ध्याये,श्याम उसको अपनाये,
साथ में रहता हरदम,राह उसको दिखलाये,
कदम-कदम पर रक्षा करता,हो लीले असवार।।(३)

 

श्याम की ज्योत सवाई,बड़ी इसकी सकलाई,
दे रहा खूब ये मुझको,प्रभु की करूँ बड़ाई,
जनम-जनम तक “बिन्नू” इसके,चरणों में बलिहार।।(४)

 

श्याम का सच्चा है दरबार

 


 

Shyam Ka Sachcha Hai Darbar,
Turta-Furti Kaam Patata, Rakhta Nahi Udhar

Jo Koi Dar Pe Aata, Shyam Se Arj Lagata,
Sunai Hoti Uski, Khali Na Wapas Jata,
Isliye To Ye Jahaan Saara Kehta Lakhdataar
Jholiyan Bharta Hai Ye, Kasht Ko Harta Hai Ye,
Deen Dukhiye Ki Khaatir, Karishme Karta Hai Ye,
Dev Nirala Khatuwala, Kaliyug Ka Avataar
Ise Jo Man Se Dhyaaye, Shyam Usko Apnaaye,
Saath Mein Rehta Hardam, Raah Usko Dikhaaye,
Kadamm-Kadam Par Raksha Karta, Ho Leela Aswaar
Shyam Ki Jyot Sawai, Badi Iski Saklai,
De Raha Khoob Ye Mujhko, Prabhu Ki Karun Badhaai,
Janam-Janam Tak “Binnu” Iske, Charanon Mein Balikhaar

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment