Sun Lo Ji Sarkar Meri Aayo Thare Dawar Baba Tu Hi Palanhar
सुन लो जी सरकार मेरी आयो थारे द्वार बाबा तू ही पालन हार साँवरा सुण ल्यो जी थे सुण ल्यो जी
तर्ज – चाँद चढ्यो गिगनार
सुन लो जी सरकार मेरी, आयो थारे द्वार बाबा।
तू ही पालन हार, साँवरा सुण ल्यो जी थे सुण ल्यो जी।
लखदातार कुहावे है तो, दातारी दिखला दे रे,
लीले चढ़कर आजा बाबा, मेहर तेरी बरसा दे रे,
तेरो ही आधार म्हाने, खाटू वाला श्याम,
सँवारा सुण ल्यो जी थे सुण ल्यो जी,
कुछ तो बाबा मुख स बोलो, हार कर के आयो हूँ,
टाबर तेरो हूँ सांवरिया, अर्जी म्हारी ल्यायो हूँ,
मैं हूँ थारो दास साँवरा, चरणां राखो पास,
साँवरा सुण ल्यो जी थे सुण ल्यो जी,।।
चंदन है खाटू की माटी, अमृत कुंड को पाणी जी,
एै दोनु जानै मिल ज्यावै, हो तक़दीर सुहानी जी,
माया अपरंपार थारी, भर देवे भण्डार,
साँवरा सुण ल्यो जी थे सुण ल्यो जी,।।
केसर तिलक लगाकर बाबो, मोर छङी लहरावे है,
लीले चढकर दौडयो आवे, प्रेमी टेर लगावे है,
भगतां के संग मिल कर आयुष, खड्यो है तेरे द्वार,
साँवरा सुण ल्यो जी थे सुण ल्यो जी,।।
सुन लो जी सरकार मेरी आयो मे दरबार थारे।
तू ही पालन हार, साँवरा सुण ल्यो जी थे सुण ल्यो जी।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।