तूने खूब दिया सब भक्तों को अब आज हमारी बारी है (Tune Khoob Diya Bhakto Ko Ab Aaj Hamari Bari Hai)

Tune Khoob Diya Bhakto Ko Ab Aaj Hamari Bari Hai
तूने खूब दिया सब भक्तों को अब आज हमारी बारी है

 

तर्ज – अब तीर चले पतवार

 

तूने खूब दिया सब भक्तों को, अब आज हमारी बारी है I 
अब आज हमारी बारी है, अब आज हमारी बारी है-2

 

।। अन्तरा ।।
थोड़ा-थोड़ा देने से काम ना चले,
मुझको तो आज जी भर के मिले
बहुत दिनों इन्तजार किया
बाबा ने मांगने का मौका दिया
ये सोच ले तू, ये जान ले तू,
अब आज हमारी………………..।।1।।

 

 माँगते हैं श्याम तुमसे इतना
मेरा गुजारा चलता रहे
तेरा दिया हुआ खाता रहूँ
बस तेरा दर्शन मिलता रहे
चाहे कुछ भी करो, इन्कार न करो,
अब आज हमारी………………..।।2।।

 

 माँगने में मेरा जाता है क्या
बाबा से जी भर के मांगूँगा
बनवारी इतना ले जाऊँगा
माँगने दोबारा न आऊँगा
थोड़ा ध्यान रखना, मेरी बात रखना,
अब आज हमारी………………..।।3।।

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।