यों अपने चाहने वालों को तरसाना नहीं अच्छा मिलाकर के नजर फिर यूं मुकर जाना नहीं अच्छा Yo Apne Chahne Walo Ko Tarsana Nhi Aacha Milakar Ke Najar Phir Yu Mukar Jana Nhi Aacha

Yo Apne Chahne Walo Ko Tarsana Nhi Aacha Milakar Ke Najar Phir Yu Mukar Jana Nhi Aacha
यों अपने चाहने वालों को तरसाना नहीं अच्छा मिलाकर के नजर फिर यूं मुकर जाना नहीं अच्छा

भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics

 

तर्ज – लगन तुमसे लगा बैठे

 

यों अपने चाहने वालों को, 
तरसाना नहीं अच्छा,
मिलाकर के नजर फिर यूं, 
मुकर जाना नहीं अच्छा ।।

 

सजा उतनी ही देनी चाहिए, 
जितनी मुनासिब हो,
किसी मासूम दिल पर यों, 
जुल्म ढाना नहीं अच्छा ।।
यों अपने चाहने वालों को…..

 

है मजबूरी भी ऐसी क्या, 
के जो खामोश बैठे हो,
मेरे ग़मगीन दिल को, 
ग़म से बहलाना नहीं अच्छा ।।
यों अपने चाहने वालों को…..

 

मैं मुज़रिम आपका बेशक हूँ, 
पर तुम तो रहम दिल हो,
गुनाहों को मेरे यों ध्यान में, 
लाना नहीं अच्छा ।।
यों अपने चाहने वालों को…..

 

शहंशाह होके भी, 
नाचीज पे नाराज होते हो,
या यों कह दो कि दिल से, 
दिल का टकराना नहीं अच्छा ।।
यों अपने चाहने वालों को…..

 

उबारे हैं करोड़ों श्यामबहादुर, 
पातकी तुमने,
मेरे पापों से ‘शिव’ गोपाल, 
डर जाना नहीं अच्छा ।।
यों अपने चाहने वालों को…..

 

श्रद्धेय स्व. शिवचरणजी भीमराजका ‘शिव’ द्वारा ‘लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जायेगा’ भजन की तर्ज़ पर रचित रचना ।

 


 

Tarj – Lagan Tumse Laga Baithe
Yon apne chaahne waalon ko,
Tarsana nahin achha,
Milakar ke nazar phir yun,
Mukar jaana nahin achha
Saja utni hi deni chahiye,
Jitni munaasib ho,
Kisi maasoom dil par yon,
Zulm dhaana nahin achha.
Yon apne chaahne waalon ko…
Hai majboori bhi aisi kya,
Ke jo khamosh baithe ho,
Mere ghamgeen dil ko,
Gham se bahlaana nahin achha.
Yon apne chaahne waalon ko…
Main mujrim aapka beshak hoon,
Par tum to raham dil ho,
Gunaahon ko mere yon dhyaan mein,
Laana nahin achha.
Yon apne chaahne waalon ko…
Shahenshah hoke bhi,
Naacheez pe naaraz hote ho,
Ya yon kah do ki dil se,
Dil ka takraana nahin achha.
Yon apne chaahne waalon ko…
Ubaare hain karodon Shyambahadur,
Paataki tumne,
Mere paapon se ‘Shiv’ Gopal,
Dar jaana nahin achha.
Yon apne chaahne waalon ko…
Shraddhey Sw. Shivcharanji Bhimrajka ‘Shiv’ dwara ‘Lagan Tumse Laga Baithe, Jo Hoga Dekha Jayega’ bhajan ki tarz par rachit rachna

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment