आंसुओ से पिघलता मेरा श्याम है (Aansuo Se Pighalta Mera Shyam Hai)

Aansuo Se Pighalta Mera Shyam Hai
आंसुओ से पिघलता मेरा श्याम है

 

आंसुओ से , पिघलता …मेरा श्याम है ।। -2
देख , सकता है श्याम , कुछ भी , होते हुए
नही ये , नही देख सकता , हमे रोते हुए।।…-2

 

द्रोपदी ने जो , रो रो … बुलाया , इसे …-2
बन के , साड़ी का , पल्ला … बचाया उसे …-2
बन के , साड़ी का , पल्ला , बचाया उसे
लाज , जाएगी ना , इसके होते हुए
नही ये , नही देख सकता , हमे रोते हुए
देख सकता ह श्याम…

 

नानी , नरसी जो , आंसू … बहाने लगें …-2
रोते रोते , वो तुझको … बुलाने लगे …-2
रोते रोते , वो तुझको , बुलाने लगे
देखा , सबने मायरा , इसको भरते हुए
नही ये , नही देख सकता , हमे रोते हुए
देख सकता ह श्याम…

 

रो पड़ा , जब सुदामा … तेरे , द्वार पे …-2
तूने सब कुछ , लुटा डाला … उस यार पे …-2
तूने सब कुछ , लुटा डाला , उस यार पे
देखा सबने , रंक को , राजा होते हुए
नही ये , नही देख सकता , हमे रोते हुए
देख सकता ह श्याम…

 

आंसुओ से , पिघलता …मेरा श्याम है …-2
जो पुकारा है , रो रो  .. किया , काम है …-2
जो पुकारा है  , रो रो , किया , काम है
श्याम को , डर नही , इनके होते हुए
नही ये , नही देख सकता , हमे रोते हुए
देख सकता ह श्याम…

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।