अपना बनाया है बनाये रखो साँवरे चरणों से अपने लगाये रखो साँवरे (Apna Banaya Hai Banaye Rakho Sanwre Charno Se Apne Lagaye Rakho Sanwre)

Apna Banaya Hai Banaye Rakho Sanwre Charno Se Apne Lagaye Rakho Sanwre
अपना बनाया है बनाये रखो साँवरे चरणों से अपने लगाये रखो साँवरे

 

अपना बनाया है,बनाये रखो साँवरे।
चरणों से अपने लगाये रखो साँवरे।।

 

जैसे भी है तेरे है,चरणों के दास है,
ठोकरें ना मारोगे, हमें विश्वास है।
अवगुणों को मेरे,छुपाये रखो साँवरे।।(१)

 

पाप क्या है पुण्य क्या है,हमको ना ज्ञान है,
पल पल हर घड़ी,आपका ही ध्यान है।
पापों से हमको,बचाये रखो साँवरे।।(२)

 

तेरे दरबार का नजारा,ऐसा भा गया,
छोड़ “रोमी” जग सारा दर तेरे आ गया।
ग्यारस की ग्यारस,बुलाये रखो साँवरे।।(३)

 

चरणों से अपने लगाये रखो साँवरे

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।