Are Dawarpalo Kanhiya Se Kah Do Ki Dar Pe Sudama Garib Aa Gya Hai
अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
।।देखो देखो ,ये गरीबी, ये गरीबी …., का हाल
कृष्ण के , दर पे , विश्वास ,… लेके आया हूँ
मेरे बचपन , का यार है …मेरा श्याम
यही , सोच कर , मै आस करके , …आया हूँ।।
अरे द्वारपालों, कन्हैया से , कह दो,
के दर पे , सुदामा …गरीब आ ,गया है
भटकते भटकते , न जाने कहां से
तुम्हारे , महल के …करीब , आ गया है
अरे द्वारपालों, कन्हैया से कह दो
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
न सर , पे है , पगड़ी, … न तन पे , है जामा
बता दो , कन्हैया को…. नाम है सुदामा
एक बार , मोहन से.. जा कर के , कह दो
के मिलने , सखा ,….. बद-नसीब , आ गया है
अरे द्वारपालों, कन्हैया से कह दो
के , दर पे सुदामा …गरीब , आ गया है
सुनते ही , दौड़े …चले , आये मोहन
लगाया , गले से … सुदामा को , मोहन
हुआ , रुकमणी को , बहुत ही , अचंभा
यह , मेहमान , कैसा … अजीब , आ गया है
बराबर में ,अपने… सुदामा बिठाए,
चरण , आंसुओं से … श्याम ने धुलाए
ना , घबराओ प्यारे , जरा , तुम सुदामा,
ख़ुशी का , समां तेरे … करीब आ गया है
अरे द्वारपालों, कन्हैया से कह दो
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।