Badi Aas Liye Vishwas Liye Main Aaya Tere Daware Kanhiya Sunle Pukar
बड़ी आश लिए विश्वास लिए मैं आया तेरे द्वारा कन्हैया मेरी सुन ले पुकार
बड़ी आश लिए विश्वास लिए
मैं आया तेरे द्वारा, कन्हैया मेरी सुन ले पुकार
।। अन्तरा ।।
आश का दामन छूट न जाए
ग्यारस को बाबा खाटू बुलाए
यही सोच रहा, मैं विचार रहा
मेरे श्याम करो न इन्कार,
कन्हैया मेरी………………..।।1।।
जिसे मैंने समझा, ये मेरा है अपना
दुःख के समय में टूटा वो सपना
दुःख घेर रहा, मुझे छोड़ रहा,
मेरा हर रिश्तेदार,
कन्हैया मेरी………………..।।2।।
आ गया फाल्गुन खाटू बुला लो
सेवा में अपनी बाबा, हमें भी लगा लो
विनती सुन लो, दुःख दूर करो
हे विनय यही हर बार,
कन्हैया मेरी……………..।।3।।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।