Baith Najdik Tu Sanware Ke Taar Se Taar Judne Lagega
बैठ नज़दीक तू सांवरे के तार से तार जुड़ने लगेगा
तर्ज – इतनी शक्ति हमे देना
बैठ नज़दीक तू सांवरे के, तार से तार जुड़ने लगेगा,
देख नज़रों से नज़रें मिलाके, तुमसे बातें वो करने लगेगा ।
ये है भूखा तेरी भावना का, ये है प्यासा तेरे प्रेम रस का,
नंगे पैरों ही ये दौड़ा आता, प्रेमियों का इसे ऐसा चस्का,
प्रेम जितना तू इससे बढाए, उतना तेरी तरफ ये बढ़ेगा,
देख नज़रों से नज़रें मिलाके, तुमसे बातें वो करने लगेगा ।
पास में बैठ कर के प्रभु को, अपने दिल की हकीकत सुनाओ,
एक टक तुम छवि को निहारो, कोई प्यारी सी धुन गुनगुनाओ,
भाव जागेंगे तेरे ह्रदय में, प्रेम तेरा उमड़ने लगेगा,
देख नज़रों से नज़रें मिलाके, तुमसे बातें वो करने लगेगा ।
होंगी आँखों ही आँखों में बातें, खूब समझोगे इसके इशारे,
देगा निर्देश तुमको कन्हैया, बनते जाओगे तुम इसके प्यारे,
इसके कहने में जब तुम चलोगे, नाम दुनिया में तेरा चलेगा,
देख नज़रों से नज़रें मिलाके, तुमसे बातें वो करने लगेगा ।
श्याम से प्यार जिसने किया है, स्वाद जीवन का उसने लिया है,
जिसने नज़दीकियां है बढ़ाई, उसने मस्ती का प्याला पिया है,
बिन्नू होंठों पे रख कर के देखो, सारा जीवन महकने लगेगा,
देख नज़रों से नज़रें मिलाके, तुमसे बातें वो करने लगेगा ।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।