Bajrang Bali Meri Naav Chali Meri Naav Ko Paar Laga Dena
बजरंग बली मेरी नाव चली मेरी नाव को पार लगा देना
संकट मोचन दुःख हरण, पवन पुत्र हनुमान।
महावीर मम विनय सुन, कष्टहू निवारो आन।।
बजरंग बली मेरी नाव चली, मेरी नाव को पार लगा देना।
मुझे मोह माया ने घेरि लिया, संताप हृदय का मिटा देना।
मैं दास तो आपका जन्म से हूँ, बालक और शिष्य भी धर्म से हूँ,
निर्लज्ज विमुख निज कर्म से हूं, चित्त से मेरा दोष मिटा देना…
बजरंग बली……..
दुर्बल गरीब और दीन हूं मैं, निज कर्म क्रिया रात क्षीण हूं मैं,
बलवीर तेरे आधीन हूं, मेरी बिगड़ी बात बना देना।।
बजरंग बली……..
बल देेके मुझे निर्भय कर दो, यश शक्ति मेरी अक्षय कर दो,
मेरा जीवन अमृतमय कर दो, संजीवन मुझे पिला देना।।
बजरंग बली……..
करुणानिधि नाम तो आपका है, शरणागत दास तो आपका है,
छोटा सा है यह काम मेरा, श्रीराम से मोहे मिला देना।।
बजरंग बली……..
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।