Chalo Chalo Khatu Dham Jaha Viraje Baba Shyam Banta Bigda Hua Har Kaam Chalo Khatuji
चालो चालो खाटू धाम जहाँ विराजे बाबा श्याम बनता बिगड़ा हुआ हर काम चालो खाटू जी
तर्ज – धरती धोरा री
चालो , चालो , खाटू धाम … जहाँ , विराजे , बाबा श्याम ….2
बनता , बिगड़ा हुआ , हर काम … चालो , खाटू जी
चालो , खाटू जी …. चालो , खाटू जी ……..-2
जय जय खाटू धाम , जय जय बाबा श्याम …2
ऊंचे , नीचे , रेत के , टीले…2
दूर से , दिखते , निशान रंगीले …
केसरिया , और पीले पीले … चालो खाटू जी ….2
जाकर , एक निशान , उठालो … बाबा श्याम की , किरपा पालो …2
अपने , सोये भाग , जगालो … चालो खाटू जी
चालो , खाटू जी …. चालो , खाटू जी ……..
जय जय खाटू धाम , जय जय बाबा श्याम …2
प्रगटी , जहाँ से , मूरत प्यारी …2
उस , कुंड की , महिमा भारी …
उमडे , जहाँ पे , दुनिया सारी …. चालो , खाटू जी …2
देखो , कुंड बना , मनभावन … जल है , गंगाजल सा , पावन….2
बरसे , श्याम कृपा , का सावन …. चालो , खाटू जी
चालो , खाटू जी …. चालो , खाटू जी …..
जय जय खाटू धाम , जय जय बाबा श्याम …2
मंदिर , श्याम का , लागे प्यारा ….2
जैसे , अंधकार में , तारा …
बहती जहाँ , प्रेम की , धारा … चालो , खाटू जी…2
रतन , सिहासन , श्याम विराजे … ढोलक , शंख नगाड़ा , बाजे …2
सेवक , मगन होय , कर नाचे … चालो , खाटू जी
चालो , खाटू जी …. चालो , खाटू जी ……..-2
जय जय खाटू धाम , जय जय बाबा श्याम …2
कलियुग का , ये देव , कहावे …2
बाबा , साचा न्याय , चुकावे …
इक पल , की ना , देर लगावे … चालो , खाटू जी …2
सूरज चंदा , आरती गावे … सेवक , रंग गुलाल , उड़ावे …2
बाबा , दोनु हाथ , लुटावे … चालो , खाटू जी
चालो , खाटू जी …. चालो , खाटू जी ……..-2
जय जय खाटू धाम , जय जय बाबा श्याम …2
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।