Chaya Hai Gum Ka Andhiyara Na Hi Manjil Na Hi Kinara Hume De Do Sahara
छाया है गम का आंधियारा ना ही मंजिल ना ही किनारा हमे दे दो सहारा
तर्ज – तेरा साथ है कितना प्यारा
छाया है , गम का , आंधियारा -2
ना ही , मंजिल , ना ही किनारा…-2
हार के , तुम्हे पुकारा… हमे दे दो , सहारा
हमे दे दो , सहारा … हमे दे दो , सहारा
तेरे होते , सावरे … क्यू , दुख पाउ मैं -2
घट घट की तू , जानता … क्या , समझाऊ मैं -2
सावन भादो , जैसे बरसे -2 … इन , अँखियों की धारा
हार के , तुम्हे पुकारा… हमे दे दो , सहारा
छाया है , गम का , आंधियारा…
हम ने , सुना है , हारे का … दिया है , हरदम साथ -2
कोई नही , मेरा , जग में … अब तो , पकड़ लो हाथ -2
तेरे रहते , रह , जाऊ क्यू -2…. मैं , हारे का , हारा
हमे दे दो , सहारा … हमे दे दो , सहारा
छाया है , गम का , आंधियारा…
कितनी उम्मीदे , लेकर …. आया , द्वार तेरे -2
श्याम कहे , कृपा करदो … ओ , ठाकुर मेरे -2
जन्मो जन्म तक , नही भूलूंगा-2 … ये उपकार , तुम्हारा
हमे दे दो , सहारा … हमे दे दो , सहारा
छाया है , गम का , आंधियारा…
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।