Haar Ke Bhi Jo Naa Haare Jeet Kar Vo Jayega Jisko Bharosa Sanware Ka Shyam Sahara Wo Payega
हार के भी जो ना हारे जीतकर वो जाएगा जिसको भरोसा सांवरे का श्याम सहारा वो पायेगा
तर्ज – रोते हुए आते है सब
हार के भी जो ना हारे , जीतकर वो जाएगा
जिसको भरोसा सांवरे का , श्याम सहारा वो पायेगा
हार के भी जो ना हारे
जिंदगी में खुशियां आती गम भी आते राहों में
सीने में विश्वास हो जिनके मौत को भर ले बाहों में
काल भी उनका कुछ ना बिगाड़े , श्याम शरण जो पाएगा
जिसको भरोसा सांवरे का , श्याम सहारा वो पायेगा
हार के भी जो ना हारे
वक्त बड़ा बलवान है माना , पल-पल रंग बदलता है
पर प्रेमी संग सांवरे का , लीला घोड़ा चलता है
कैसे भी हालात हो चाहे , पार वो सबसे पा जाएगा
जिसको भरोसा सांवरे का , श्याम सहारा वह पायेगा
हार के भी जो ना हारे
सौप दे नैया श्याम को तेरी , फिर तूफानों से कह दे
हिम्मत है गर रास्ता मेरा , रोक कर तो देख ले
मांझी मेरा जब कन्हैया , रास्ता भी मिल जाएगा
जिसको भरोसा सांवरे का , श्याम सहारा वो पायेगा
हार के भी जो ना हारे
हमने देखा है इस दर पे , आए कितने चले गए
खुद को सिकंदर जो समझते , मुट्ठी ले खाक गए
निर्मल मन से जो झुकेगा , श्याम को वो पायेगा
जिसको भरोसा सांवरे का , श्याम सहारा हो पाएगा
हार के भी जो ना हारे
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।