हाथ पकड़ते सबका और तू सब का साथी है दो हाथ मेरे भी है इनमे क्या खराबी है (Haath Pakadte Sabka Aur Tu Sabka Saathi Hai Do Haath Mere Bhi Hai Inme Kya Kharabi Hai)

Haath Pakadte Sabka Aur Tu Sabka Saathi Hai Do Haath Mere Bhi Hai Inme Kya Kharabi Hai
हाथ पकड़ते सबका और तू सब का साथी है दो हाथ मेरे भी है इनमे क्या खराबी है

।। बाबा , सारी दुनिया कहती ह की आप सबका हाथ पकड़ते हो
और आप हारे के साथी हो , इसलिए हम आप से एक सवाल पूछते ह।।

हाथ पकड़ते , सबका … और तू , सब का , साथी है -2
दो हाथ , मेरे भी है ….. इनमे क्या , खराबी है-2……2

तुम हाथ , पकड़ते हो …. या हाथ , देखते हो -2
या किसमें , फायदा है …. पहले ये , समझते हो -2
या हाथो में , विधाता ने ,… कोई छाप लगा दी ह -2
दो हाथ , मेरे भी है ….. इनमे क्या , खराबी है
हाथ पकड़ते , सबका … और तू , सब का , साथी है
दो हाथ , मेरे भी है ….. इनमे क्या , खराबी है

हाथो में , फरक नही …. नजरो में , फरक होता-2
ये हाथ , पकड़ के देख ….. इनमे भी , दरद होता-2
या फिर , इनके करमो से ,…  तुमको , नाराजी ह -2
दो हाथ , मेरे भी है ….. इनमे क्या , खराबी है
हाथ पकड़ते , सबका … और तू , सब का , साथी है
दो हाथ , मेरे भी है ….. इनमे क्या , खराबी है

इतना सा , फरक होता …. ये छोटे , बड़े होते -2
हो जाते , बराबर जब …..तेरे आगे , खड़े होते -2
राजा हो , या भिखारी , … सब होते , फरियादी ह -2
दो हाथ , मेरे भी है ….. इनमे क्या , खराबी है
हाथ पकड़ते , सबका … और तू , सब का , साथी है
दो हाथ , मेरे भी है ….. इनमे क्या , खराबी है

अगर हाथ न , पकड़ो तो …. थोड़ी शक्ति , मिल जाये-2
बनवारी , पल दो पल …. तेरे आगे , उठ जाये -2
जुड़ जाये , तेरे आगे … इतना ही , काफी ह -2
हाथ पकड़ते , सबका … और तू , सब का , साथी है
दो हाथ , मेरे भी है ….. इनमे क्या , खराबी है-2……2

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।