Jab Jab Chaha Maine Jitna Tab Tab Paaya Tumse Utna
जब जब चाहा मैंने जितना तब तब पाया तुमसे उतना
तर्ज – माँगने की आदत जाती नहीं
जब जब चाहा मैंने जितना तब तब पाया तुमसे उतना
प्रेमियों का दिल तूँ दुःखाता नहीं तेरे जैसा और कोई दाता नहीं ।। टेर ।।
तुमसे चलती मेरी नैया, तेरा दिया मैं खाता हूँ
औरों की क्या बतलाऊँ मैं, खुद की बात बताता हूँ
प्रेमियों को भूखा तूँ, सुलाता नहीं-तेरे जैसा… ।। û ।।
दिल में मेरे टीस उठे तो, मनवा मेरा रोता है
मुझको जो काँटा लग जाये, दर्द तुम्हारे होता है
प्रेमियों को श्याम तूँ, रूलाता नहीं – तेरे जैसा… ।। ü ।।
जब तूँ मेरे साथ है बाबा, दुनिया से पिफर डरना क्या
‘हर्ष’ कहे सब तू करता है, और मुझे अब करना क्या
माँगने कहीं पे भी, मैं जाता नहीं-तेरे साथ… ।। ý ।।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।