Jag Main Sundar Hai Do Naam Chahe Krishna Kaho Ya Ram
जग में सुन्दर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम
जग में सुन्दर है दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम
माखन ब्रज में एक चुरावे,
एक बेर भीलनी के खावे।
प्रेम भाव से भरे अनोखे,
दोनों के है काम।
चाहे कृष्ण कहो या राम॥
जग में सुन्दर है दो नाम..
एक कंस पापी को मारे,
एक दुष्ट रावण संहारे।
दोनों दीन के दुःख हरत है,
दोनों बल के धाम।
चाहे कृष्ण कहो या राम॥
जग में सुन्दर है दो नाम…
एक ह्रदय में प्रेम बढावे,
एक ताप संताप मिटावे।
दोनों सुख के सागर है,
और दोनों पूरण काम।
चाहे कृष्ण कहो या राम॥
जग में सुन्दर है दो नाम…
एक राधिका के संग राजे,
एक जानकी संग विराजे।
चाहे सीता-राम कहो,
या बोलो राधे-श्याम।
चाहे कृष्ण कहो या राम॥
जग में सुन्दर है दो नाम…
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।