Jag Ujayara Hai Ye Deeno Ka Sahara Hai Ye Koi Paya Na Iska Paar Apna Sanwariya Sarkar
जग उजियारा है ये दिनों का सहारा है ये कोई पाया ना इनका पार अपना सांवलिया सरकार
तर्ज – अपनी संतोषी माँ
जग उजियारा है ये दिनों का सहारा है ये-2
कोई पाया ना इनका पार
अपना सांवलिया सरकार , अपना सांवलिया सरकार
हारे का सहारा है ये देव निराला है ये
अहलवती का लाल , अपना सांवलिया सरकार
खाटू में दरबार लगाके करता है इंसाफ
पापी से भी पापी को भी कर देता है माफ
द्वार खुला दरबार खुला है बैठा है सरकार
ईनके दर पर जाओ लेकिन कर लो मन को साफ
दुष्टों का संहार करें दिनों का उद्धार करें
भक्तों से करता प्यार अपना सांवलिया सरकार
निर्धन को धन निर्बल को बल देता है दातार
भाग्य बदलते देर नहीं लगती सच्चा है दरबार
लगन लगा कर देख श्याम से कर देगा उद्धार
नैया हो मझधार भले ही करता भव से पार
दिल से जो लेता नाम रुक नहीं पाता श्याम
आये लीले असवार अपना सांवलिया सरकार
चंदा सी शीतलता इन में सो सूर्यों सा तेज
मायावती है ऐसा बाबा ये जाने सब भेद
श्याम की लीला श्याम ही जाने कह गए चारों वेद
एक तीर से सब पत्तों में करता ये ही छेद
दिल से पुकार देख करता कमाल देख
दौड़ा आएगा सरकार अपना सांवलिया सरकार
तीन बाण तरकस में सोहे मोरछड़ी है हाथ
झाड़ा ऐसा मोरछड़ी का बनती बिगड़ी बात
हारे का साथी है बाबा है दिनों का नाथ
निर्मल जीवन बागडोर है सांवरिया के हाथ
यारों का है यार श्याम बड़ा दिलदार श्याम
सेठ बड़ा दातार अपना सांवलिया सरकार
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम यही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।