जय रघुनन्दन जय सियाराम हे दुखभंजन तुम्हे प्रणाम (Jai Raghu Nandan Jai Siyaram He Dukh Bhanjan Tumhe Pranam)

Jai Raghu Nandan Jai Siyaram He Dukh Bhanjan Tumhe Pranam
जय रघुनन्दन जय सियाराम हे दुखभंजन तुम्हे प्रणाम

 

जय रघुनन्दन जय सियाराम |
हे दुखभंजन तुम्हे प्रणाम ||
जय रघुनन्दन जय सियाराम |

 

भ्रात भ्रात को हे परमेश्वर,
स्नेह तुन्ही सिखलाते |
नर नारी के प्रेम की ज्योति
जग मे तुम्ही जलाते |
ओ नैया के खेवन हारे,
जपूं मै तुमरो नाम ||
जय रघुनन्दन जय सियाराम |

 

तुम्ही दया के सागर प्रभु जी,
तुम्ही पालन हारे |
चैन तुम्ही से पाए बेकल
मनवा सांझ सवेरे |
जो भी तुमरी आस लगाये,
बने उसी के काम ||
जय रघुनन्दन जय सियाराम |

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।