Shree Ram Ji Ka Mandir Banayenge Bhagwa Dhwaj Lahrayenge
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे भगवा ध्वज लहरायेंगे
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे भगवा ध्वज लहरायेंगे
मंदिर जब ये बन जायेगा
कण कण सारा हर्षायेगा
बच्चा बच्चा ये गायेगा
सारी दुनिया में राम जी छाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
विश्वगुरु कहलाये ऐसा देश हमारा हो
भारत की शक्ति का डंका दुनिया भर में हो
गीता रामायण से सारी दुनिया गुंजित हो
संस्कृति भारत की हर एक देश का सेहरा हो
कलयुग में त्रेता लाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
सारे अवतारों की भूमि भारत माता है
वीर महा पुरुषों की जननी भाग्य विधाता है
संघर्षों से गुज़री हुई ये राम कहानी है
बरसों से तम्बू में बैठे दी कुर्बानी है
जीवन योगी मोदी को फिर से लाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।