Kabhi Na Kabhi Kahi Na Kahi Mera Shyam Salona Aayega
कभी ना कभी कही ना कही मेरा श्याम सलोना आएगा
तर्ज – कभी ना कभी कही ना कही
कभी ना कभी , कही ना कही … मेरा , श्याम सलोना , आएगा
अपना , मुझे बनाएगा ,…जीवन , ज्योत जगायेगा
कभी ना कभी …….
आश लगाए , कब से बैठे …,श्याम , तुम्हारे , चरणों में ,
नित तेरा , गुणगान करे , हम… गली गली , और , घर घर में ,
नैन दरश के , प्यासे हे प्रभु -2…,कब तू , दरश दिखायेगा ,
अपना , मुझे बनाएगा ,…जीवन , ज्योत जगायेगा
कभी ना कभी…..
कब तक , गुण गाये , हम तेरा … इतना तो , बतलाओ तुम,
गीता में , जो वादा , किया था … उसको , आन , निभाओ तुम,
चरणों की , धूलि , पाने से , मेरा -2…जीवन , सफल हो , जायेगा
अपना , मुझे बनाएगा ,…जीवन , ज्योत जगायेगा
कभी ना कभी ……
श्याम बिहारी , सुनलो हमारी … हाथ , जोड़कर के , बिनती,
जो जो , पाप किये हे , हमने … उनकी , मत करना , गिनती,
ये मन , मूरख , दर दर की, प्रभु … दर दर , ठोखर , खायेगा,
अपना , मुझे बनाएगा ,…जीवन , ज्योत जगायेगा
कभी ना कभी…..
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।