Kahte Hai Haq Se Adhikar Hamara Hai Khatu Wala Sanwariya Hi Pyar Hamara Hai
कहते है हक़ से अधिकार हमारा है खाटू वाला सांवरिया ही प्यार हमारा है
तर्ज – सब झूमो नाचो गाओ वो आने वाला है
कहते है , हक़ से … अधिकार , हमारा है…-2
खाटू वाला , सांवरिया ही .-2… प्यार , हमारा है
सामने कहते है सबके , खुल के इजहार करते है
श्याम ही जिंदगी मेरी , श्याम से प्यार करते है।।…-2
श्याम बिंना जीना , बेकार हमारा है-2
अरे खाटू वाला , सांवरिया ही … प्यार , हमारा है
कहते है , हक़ से
श्याम के प्यार में पागल , देखते रहते है तस्वीर
सोच के ही खुश होते है , कभी तो जागेगी तकदीर।।…-2
होगा मिलन जरूर एतबार हमारा है -2
अरे खाटू वाला , सांवरिया ही … प्यार , हमारा है
कहते है , हक़ से
बड़ा अनमोल है मोहित , हमारा श्याम से बंधन
लगे है बिल्कुल वैसा ही , के जैसे पानी और चंदन।।…-2
दिल की धड़कन ये , दिलदार हमारा है-2
अरे खाटू वाला , सांवरिया ही … प्यार , हमारा है
कहते है , हक़ से
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।