कमाई भारी है मेरे यार कमाई भारी है (Kamai Bhari Hai Mere Yar Kamai Bhari Hai)

Kamai Bhari Hai Mere Yar Kamai Bhari Hai
कमाई भारी है मेरे यार कमाई भारी है

 

सौ परसेंट की प्रॉफिट इसमे , लॉस नही…-2
मेरे यार , कमाई भारी है-3
टेक्स लगे ना , केश चले ना -2..ऐसी है , सरकार
कमाई भारी है , मेरे यार , कमाई भारी है

 

इनकम टैक्स की मार नही है , ना घुस का काम रे-2
सेल्स टैक्स का भार नही है , खर्च ना होव दाम रे-2
रोकड़ खाता , कलम बही की -2…पड़े नही , दरकार
कमाई भारी है , मेरे यार , कमाई भारी है….सो परसेंट….

 

इस बिजनेस में , दो नम्बर या … नम्बर एक , नही होता-2
भाव भक्ति की , पूंजी लगती …पिसा एक , नही खोता-2
भाया , सेल परचेज का , झंझट कोन्या -2… देणा नही उधार
कमाई भारी है , मेरे यार , कमाई भारी है…सो परसेंट

 

भक्ति करले , श्याम धणी की … भर ले , झोली खाली रे -2
मेरे श्याम के , दर से गया नही …. वापस कोई , कोई खाली रे -2
सुख , सम्पति और वैभव मिलता -2….ऐसा है , दरबार
कमाई भारी है , मेरे यार , कमाई भारी है…सो परसेंट…

 

खाटू वाला , कलियुग में है … आया , संकट हरने को -2
भक्त का दुखड़ा, दूर कर के … जीवन मे , रंग भरने को -2
चोखानी संग , लक्खा चल रे -2…. एक बर , श्याम के दरबार
कमाई भारी है , मेरे यार , कमाई भारी है….सो परसेंट..

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।