Kuch Na Bolunga Muh Na Kholunga Samjhe Tu Aansuan Ki Bhasa Bas Ro Lunga
कुछ ना बोलूँगा मुँह ना खोलूँगा समझे तूं अंसुवन की भाषा बस मैं रो लूँगा
तर्ज – मैं ना भूलूँगा मैं ना भूलूँगा
मैं ना बोलूँगा ,
कुछ ना , बोलूँगा…, मुँह ना , खोलूँगा,…-2
समझे तूं , अंसुवन की , भाषा-2…., बस मैं , रो लूँगा ।।
कुछ ना , बोलूँगा…, मुँह ना , खोलूँगा,…-2
बड़ी , मनुहार करी,-2… मगर , तूं …, ना , आया,
हार का , नजराना,-2… मैं आँसू… का लाया,
आँसू की , ये भेंट , मेरी …स्वीकार , करो बाबा,….-2
चरण तुम्हारे , इस , धारा से,-2 … आज मैं , धोऊंगा ।।
कुछ ना , बोलूँगा…., मुँह ना , खोलूँगा …..
भगत के , आँसू क्या,-2…. तूं , श्याम.. सह पायेगा,
गले से , लगाये बिन-2, …क्या तूं …रह पायेगा,
समझ सके तो , समझले मेरी, …..मन , पीड़ा बाबा,….-2
मैं तो , बस रो , करके अपना-2,….. दर्द दिखाऊँगा ।।
कुछ ना , बोलूँगा,.. मुँह ना , खोलूँगा …..
समझाना , जो चाहो,-2… तो , आँखें…. पढ़ लेना,
अगर , तुम , जो चाहो…., तो , किरपा …कर देना,
आँखों में , सैलाब , लिये, …. ये , ‘हर्ष’ , खड़ा बाबा,
चौखट से , इंकार , मिला तो,-2…वो भी , सह लूँगा ।।
कुछ ना , बोलूँगा,… मुँह ना , खोलूँगा …..
।।बरसती , आंखे ये …पुकारे … तुझको ही
मुझे , विश्वास है , ये… सुनेगा …तू , मेरी।।
बहे , तेरी याद ,में ये …कभी , फरियाद में , ये
हार कर , रोये कभी …. चरण तेरे , धोये कभी
ये तो , बहते जाय … और , रुक ना , पाए
श्याम , जल्दी , आओ …. मुझको , क्यों , तड़फाये
हार कर , आया हु ….आके , मेरे … दुखड़े हरो
दरद , समझो , मेरी …. बाबा , मुझे , प्यार करो
तेरे दर , देर मगर …. अंधेर , ना श्यामा
यही , बात मैं , सब भगतो की -2…आज बताऊंगा
कुछ ना , बोलूँगा,… मुँह ना , खोलूँगा …..
श्री विनोद अग्रवाल ‘हर्ष’ द्वारा ‘मैं ना भूलूँगा – मैं ना भूलूँगी’ गीत की तर्ज़ पर रचित सर्वप्रिय भावपूर्ण रचना ।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।