लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का (Lahar Lahar Lahraye Jhanda Bajrang Bali Ka)

Lahar Lahar Lahraye Jhanda Bajrang Bali Ka
लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का

 

लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का।
बजरंग बली का झंडा रामा बजरंग बली का।।

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
लंका जाय जलाई रे, झंडा बजरंग बली का।। लहर …..

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
संजीवन लेकर आए रे, झंडा बजरंग बली का।। लहर …..

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
लक्ष्मण के प्राण बचाए रे, झंडा बजरंग बली का।। लहर …

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
सीता राम मिलाए रे, झंडा बजरंग बली का।। लहर …..

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
भूतों को मार भगाए रे, झंडा बजरंग बली का।। लहर …..

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
भक्तों की लाज बचाई रे, झंडा बजरंग बली का।। लहर ….

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
लंका जाय जलाई रे, झंडा बजरंग बली का।। लहर …..

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
नैया पार लगाये रे, झंडा बजरंग बली का।। लहर …..

 

इस झंडे को हाथ में लेकर रामा साथ में लेकर।
सालासर शुभ धाम तुम्हारा , है प्रसिद्ध जगत उजियारा
संकट सकल मिटाए रे , झंडा बजरंग बली का।। लहर….

 

जो कोई झंडा प्रेम से गावे , वास तुम्हारे बाबा चरणों मे पाये
भक्ति प्रेम बढ़ाये रे , झंडा बजरंग बली का।।लहर…

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment