Likhne Wale Tu Likh De Kismat Mein Tera Pyar Mujhko Mil Jaaye Baba Tera Didar
लिखने वाले तू लिख दे किस्मत मे तेरा प्यार मुझको मिल जाये बाबा तेरा दीदार
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics
तर्ज – किस्मत वालो को मिलता है
लिखने वाले तूँ लिख दे किस्मत मे तेरा प्यार,
मुझको मिल जाये बाबा तेरा दीदार।।
जिसके सिर पे हाथ तुम्हारा है,रोशन उसका आज सितारा है,
किस्मत तेरे हाथ मे मेरी है,लिख डालो तक़दीर क्या देरी है,
तेरी किरपा का दाता, मै हूँ हक़दार।।(१)
मुझको अपनी पतंग बना लो ना,जैसे चाहे डोर हिला लो ना,
थामे रखनी ये उड़ जायेगी,छोड़ ना देना ये कट जायेगी,
मैंने सौंपी है तुमको, डोरी सरकार।।(२)
प्यार तेरा जो मुझको मिल जाये,खुशियो की मेरी बगिया खिल जाये,
“हर्ष” कहे उपहार मुझे दे दो,हमको भी अब प्यार जरा दे दो,
मुझको है खाटूवाले तेरी दरकार।।(३)
लिखने वाले तूँ लिख दे किस्मत मै तेरा प्यार
Tarz – Kismat Walo Ko Milta Hai
Likhne Wale Tuu Likh De Kismat Mein Tera Pyar,
Mujhko Mil Jaaye Baba Tera Didar
Jiske Sir Pe Haath Tumhara Hai, Roshan Uska Aaj Sitara Hai,
Kismat Tere Haath Mein Meri Hai, Likh Daalo Taqdeer Kya Deri Hai,
Teri Kirpa Ka Daat, Main Hoon Haqdaar (1)
Mujhko Apni Patang Bana Lo Na, Jaise Chahe Dor Hila Lo Na,
Thame Rakhni Ye Ud Jaayegi, Chhod Na Dena Ye Kat Jaayegi,
Maine Saunpi Hai Tumko, Dori Sarkaar (2)
Pyaar Tera Jo Mujhko Mil Jaaye, Khushiyo Ki Meri Bagia Khil Jaaye,
“Hars” Kahe Upahaar Mujhe De Do, Humko Bhi Ab Pyaar Zara De Do,
Mujhko Hai Khaatuwale Teri Darkaar (3)
Likhne Wale Tuu Likh De Kismat Mein Tera Pyar
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।