ओ सुन अंजनी के लाला मुझे तेरा एक सहारा मुझे अपनी शरण में ले लो मै बालक हूँ दुखियारा (O Sun Anjani Ke Lala Mujhe Tera Ek Sahara Mujhe Apni Sharan Le Lo Main Balak Hu Dukhiyara)

O Sun Anjani Ke Lala Mujhe Tera Ek Sahara Mujhe Apni Sharan Le Lo Main Balak Hu Dukhiyara
ओ सुन अंजनी के लाला मुझे तेरा एक सहारा मुझे अपनी शरण में ले लो मै बालक हूँ दुखियारा

 

तर्ज – ए मेरे वतन के लोगो

 

ओ सुन अंजनी के लाला, मुझे तेरा एक सहारा
मुझे अपनी शरण में ले लो मै बालक हूँ दुखियारा
जय जय बजरँगबली ,जय जय बजरँगबली

 

माथे पर तिलक विशाल,कानो में सुंदर बाला
तेरे गले राम की माला, ओ लाल लंगोटे वाला
तेरा रूप जगत से न्यारा,लगता है सबको प्यारा।।अब अपनी

 

सीता का हरण हुआ तो श्री राम पे बिपदा आयी
तुम जा पंहुचे गढ़ लंका,माता की पता लगायी
वानर मिलकर सब तेरा, करे नाम की जय जयकारा।। अब

 

जब शक्ति बाण लगा तो लक्ष्मण को मुरक्षा आयी
वानर सेना घबरायी, रोये रामचन्द्र रघुराई
तुम लाये संजीवन दीन्हा,लक्ष्मण जी के प्राण उबारा।। अब

 

प्रभु बीच भँवर के मांही ,मेरी नाव हिलोरे खाती
नही होता तेरा सहारा,तो डूब कभी की जाती
अब दे दो इसे सहारा,प्रभु बनकर खेवनहारा ।।अब

 

प्रभु तारे भक्त अनेको चाहे नर था या थी नारी
अब बोलो पवन कुमारा मेरी कब आएगी बारी
हम सब तेरे है बालक चाहते है तेरा सहारा।। अब

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।