Pal Pal Tere Saath Main Rahta Hu Darne Ki Kya Baat Hai Jab Main Baitha Hu
पल पल तेरे साथ मै रहता हूं डरने की क्या बात जब मै बैठा हूं
|| मंदिर मस्जिद ढूंढे, ढूंढे गुरूद्वारे में,
क्यूं ढूंढे ना मुझको, मन के चौबारे में ||
पल पल तेरे साथ मै रहता हूं…
डरने की क्या बात जब मै बैठा हूं..,
पल पल तेरे साथ मै रहता हूं..॥
तुफान के आगे तेरा दिल घबराता है,
मै साथ हूं तेरे तू भूल जाता है !
जब आंख तेरी भरती दिल मेरा रोता है,
मेरे आंसू का कतरा तेरी आंख मे होता है,
जब दुख मे हो बेटा तो बाप भी रोता है…
पल पल तेरे साथ मै रहता हूं…॥
संघर्ष है जीवन संघर्ष किये जा तूं,
सुख दुख दो पहलू है मस्ती में जिये जा तूं ।
क्यूं हारता तूं ऐसे, हालातो के आगे,
तेरा हौसला बन के जब मै चलता आगे,
मै भी हू नही सोता जो तूं रतिया जागे…
पल पल तेरे साथ मै रहता हूं…॥
ये दौर बितेगा नया दौर आयेगा,
कांटो की राहों पर चलना आ जायेगा ।
है रात काली तो दिन भी ऊग जायेगा,
विश्वास रख मुझपे रस्ता मिल जायेगा,
जीवन की पहेली को तू खुद सुलझाएगा…
पल पल तेरे साथ मै रहता हूं…॥
नैया जो लहरो मे तेरी डूब जाएगी,
तेरी लाज जाएगी तो मेरी लाज जाएगी ।
मै आत्मा तेरी अहसास हूं तेरा
तूं क्यूं घबराता जब विश्वास मै तेरा
बोलू ना अकेला तूं संग श्याम है तेरा…
पल पल तेरे साथ मै रहता हूं…॥
डरने की क्या बात जब मै बैठा हूं,
पल पल तेरे साथ मै रहता हूं..॥
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।