प्रेम से भावो से कन्हैया तोल देंगे हम (Prem Se Bhavo Se Kanhiya Tol Denge Hum)

Prem Se Bhavo Se Kanhiya Tol Denge Hum
प्रेम से भावो से कन्हैया तोल देंगे हम

 

तर्ज – अगर तुम मिल जाओ

 

प्रेम से भावो से कन्हैया तोल देंगे हम,
तेरे स्वागत में दरवाजा ये दिल का खोल देंगे हम,
प्रेम से भावो से कन्हैया तोल देंगे हम।।

 

बड़े ही चाव से हमने हमारा घर सजाया है,
तेरे आने की खुशियों में तेरा कीर्तन कराया है,
तेरे भजनो में मिश्री सी कन्हैया घोल देंगे हम,
प्रेम से भावों से

 

तेरी प्यारी सी चितवन को कन्हैया हम भी देखेंगे,
तेरे इन पावन चरणों से लिपटकर हम भी देखेंगे,
छु पी है दिल मे जो बाते वो तुझसे बोल देंगे हम,
प्रेम से भावों से …

 

तेरे इस हर्ष की आशा कन्हैया तोड़ ना देना,
बड़ी उम्मीद लाया हूँ यूँ वापस मोड़ ना देना,
तू आजा प्यार का तोहफा बड़ा अनमोल देंगे हम,
प्रेम से भावों से…